Monday, February 27, 2012

उड़नखटोले में उड़ चली छोटी सी एक मैना

उड़नखटोले में उड़ चली छोटी सी एक मैना
 हर लड़की का एक सपना होता है की उसके सपनो का राजकुमार  पंख लगे सफ़ेद घोड़े पर आये और उसको ले उड़े अब ये तो मुमकिन है नहीं की ऐसा घोडा मिल जाये पर ऐसे सपनो को सच करने के जातां समय समय पर लोगों द्वारा किये जाते रहे है कुछ ऐसा ही वाकया हुआ  जब  भोपाल के निकट अवध  नारायण मीणा ने अपने बेटे बलवीर मीणा की बारात में जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुलवाया था। शादी राजधानी से महज 65 किमी. दूर विदिशा में थी। दोपहर 3.25 बजे पर हेलिकॉप्टर से निकली बारात दोपहर 4 बजे विदिशा के सम्राट अशोक टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के मैदान पहुंची।


कृषक एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवधनारायण मीणा के सबसे छोटे पुत्र बलवीर सिंह मीना के उड़नखटोला को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ऐसा इसलिए की गाँव कस्बो में लोगों ने केवल नेताओ व मंत्रियों को ही हेलीकाप्टर से आते हुए देखा है अब जब ये दूल्हा इस तरह अपनी दुल्हन को ब्याहने आया तो खबर बनना लाज़मी है !

No comments:

Post a Comment